For Freelance Graphic Design, Contact: sanju1984indian@gmail.com

Wednesday, May 31, 2017

कौनहारा घाट, हाजीपुर, वैशाली, बिहार

भागवत पुराण में वर्णित गज-ग्राह के युद्ध में स्वयं भगवान विष्णु ने यहाँ आकर अपने भक्त गजराज को जीवनदान और शापग्रस्त ग्राह को मुक्ति दी थी। गंगा और गंडक के पवित्र संगम पर बसे कौनहारा घाट की महिमा हिंदू धर्म में अन्यतम है। गज की प्रार्थना सुनकर ग्राह को अपने सुदर्शन चक्र से काट दिया था। गज-ग्राह के लड़ाई में कौन जीता, कौन हारा? तभी से इस घाट को कौनहारा घाट कहने लगे...


फोटोग्राफी व लेखन : संजय कुमार

रामचौरा स्थान (हाजीपुर, वैशाली)


रामचौरा स्थान (हाजीपुर, वैशाली): जहाँ भगवान रामचंद्र जी जनकपुर (नेपाल) से वापस लौटते वक्त ठहरे थे ऐसी मान्यता है। भगवान रामजी के चरण चिन्ह के दर्शन कर अपने को कृतार्थ करें...
आपलोग देख सकते हैं, पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग व पर्यटन विभाग के अनदेखी के कारण इस पवित्र स्थल की क्या दुर्दशा है। मेरी गुजारिश है, बिहार सरकार से कृप्या बिहार पर्यटन को बढ़ावा दें और बिहार के ऐतिहासिक स्थल एवं प्राचीन धरोहर को सुरक्षित रखने में अपना कदम बढ़ाएँ...

छठ पूजा के पारना के दिन मैं और सतीश इस पवित्र स्थल का मुआयना किया...
फोटोग्राफी व लेखन : संजय कुमार